तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लगातार खबरो के बाद भी कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में खाद तेल के दाम रुकने का नाम नही ले रहा है। जिला प्रशासन की चुप्पी के कारण इन दिनो बैकुन्ठपुर के कुछ किराना दुकानदार सरसो तेल 200रु पर ग्राहको को बेच रहे हैं। लाकडाउन लगने के बाद से पिछले कुछ ही दिनों में खाद्य तेलों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्रति लीटर 70 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं कोरोना संक्रमण और लाकडाउन के चलते फलों के दाम में भारी बढ़ोतरी होने से फल मार्केट में ग्राहकी कम हो गई है। सरसों तेल की कीमत भी काफी बढ़ गई है। बाजार में यह प्रति लीटर 200 रुपये तक बिक रहा है। खाद्य तेल का दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। 120 से 130 रुपये किलो बिकने वाला तेल सीधे 200 हो जाने से हर कोई परेशान है।
जबकि मार्केट में तेल की बाहरी आवक बनी हुई है। बेवजह शार्टेज व ऊपर से दाम बढ़ने को कारण बताया जा रहा है। वही पर 80 रुपये का संतरा 200 रुपये में बिक रहा है। यह सीमित संख्या में ही दिख रहा है।
पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम के बीच खाद्य तेल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे गृहिणियां निराश हैं। लाकडाउन के बाद से किराना दुकानों में खाद्य तेल 200 रुपये लीटर बिक रहा है। दाम बढ़ने के बाद भी दुकानदार लाकडाउन को कारण बताकर शार्टेज भी बता रहे हैं।
दाम बढ़ने से रसोई में इन दिनों तेल की खपत महिलाएं कम कर रही हैं, क्योंकि दाम बढ़ने से महीने का बजट बिगड़ गया है। जबकि बाजार में आलू, प्याज व अन्य हरी सब्जियों के दाम सामान्य है। हल्दी व मिर्ची के दाम पहले की तरह है। दाल की मांग बढ़ने के बाद भी दाम पहले की तरह है।
फलो के नाम पर लूट
कोरोना संक्रमण काल व लाकडाउन का फायदा उठाकर फल व्यवसायी जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। 80 रुपये बिकने वाला संतरा इन दिनों कोरोना मरीजों के लिए फायदेमंद होने और मांग बढ़ने से 200 रुपये किलो तक में बिक रहा है। अंगूर 140 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। कुछ दिनों से मार्केट में शार्टेज शुरू हो गया था। सेब 250 रुपये बिक रहा है। वहीं अनार के दाम भी बढ़े हैं। जबकि केला व अंगूर के दाम पहले की तरह है। सेब, संतरा के दाम बढ़ने के कारण मार्केट में मांग कम हो गई है। लोग अन्य फलों की खरीदी कर रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours