तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कांग्रेस के किसननेता और राजीवगांधी पंचायती राज के नेता मख्तार अहमद ने कहा कि कोरोना के आपदा के चलते राज्य के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किसानों के बीज ,खाद और कृषि उपकरणों में विशेष अतिरिक्त छूट की घोषणा की है जोकि स्वागतेय है। साथ ही इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्तार अहमद ने कहा कि फिर से एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए कृषि कार्य में प्रयोग आने वाले तमाम उपकरण, खाद और बीज में छूट की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि राज्य में उनकी पहली प्राथमिकता किसान है। उन्होंने छूट के लिए बनाई गई योजनाओं के लिए कृषि मंत्री रविंद्र चैबे का भी आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए दोनों किसान नेताओं की युति कृष्ण बलदाऊ की तरह काम कर रही है। भूपेश बघेल और रविंद्र चैबे की किसान हित में बनाई गई योजनाओं का ही नतीजा है कि कोरोना की आर्थिक मंदी का असर छत्तीसगढ़ में अन्य प्रदेशों की तुलना में नहीं के बराबर है।
as

+ There are no comments
Add yours