कोरिया जिले में मिले रिकार्ड 656 मरीज, संक्रमितो की तादात 45सौ पार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में कोरोना का कहर जारी है। गत दिवस जिले में रिकार्ड 656 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में अब एक्टीव मरीजों की संख्या 4546 पहुंच चुकी है। वहीं 384 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी तरह जिले में कोरोना से अब तक 107 की जान चली गई है। जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा कम होने का नाम ही नही ले रहा है। जिले के दर्जन भर गांव व शहरी क्षेत्र का एक वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान अत्यावश्यक वस्तुऐं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थ्य आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर माइक्रो कन्टेनमेंट जोन मे जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन के निवासी बिना सक्षम अनुमति, अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति मे नहीं निकलेंगे। मेडिकल इमरजेन्सी के अतिरिक्त घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours