तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर सहित आस-पास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की रात हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवा चलने से आम सहित अन्य फल झड़ गए। मकानों के छप्पर व टीन के शेड उडने की बात भी सामने आ रही है़ । रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को रतजगा करना पड़ा। विगत दिनों से जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्र का मौसम बदला हुआ है।
सोमवार सुबह से आसमान पर बादल थे। रात 11 बजे बारिश शुरू हुई। इसके साथ तेज हवा चलने लगी इससे कई लोगों के घर का छप्पर व टीन का शेड उड़ने की बात सामने आ रही है। बिजली भी गुल हो गई। रात 11.30 बजे के बाद ओले गिरने लगे। इससे खपरैल घरों को नुकसान पहुंचा है।

कोरोना को बूस्टर देगा ये मौसम
एक तोपहले सेही कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है उपर ससे मौसम बदलने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आने कर संभावना तेज हो जायेगी। सोमवार को हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने के बाद अब क्षेत्र में दस्त, डायरिया, पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है।

तेज अंधड़ व तूफान ने ढाया कहर
सेमवार की रात से मंगलवार की तड़के आए चक्रवात ने क्षेत्र में तबाही मचाई। इसकी वजह से दो दर्जन से अधिक घरों के छप्पर उड़ गए व मकानों को नुकसान पहुंचा। बिजली तार व पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई मेन पाइप लाइन पर पेड़ गिरने से पेयजल व बिजली सप्लाई ठप रही। यहां कई घरों, प्रतिष्ठानों के छप्पर उड़ गए, दीवारों में दरार आ गई। प्रतिष्ठानों के सामने लगे होर्डिंग तेज हवा से जमीन पर गिर पड़े। कई घरों के बाहर लगे बिजली मीटर उखड़ गए।
फसलों को भी नुकसान
किसानों ने बताया आम सहित सब्जीवर्गीय फसल पर ओलावृष्टि से अब इनके खराब होने का भय है। आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओले गिरने से सब्जी लगाने वाले वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई। इससे टमाटर, गोभी, भिंडी आदि की फसल पर प्रभाव पड़ा है।
भोर से गई बिजली अब तक नही आई
आंधी-तूफान से शहर सहित कई ग्रामिण क्षेत्रो में बीते 12 घंटे बिजली गुल है इस वजह से मंगलवार को दिन भर तेज गर्मी में लोगो को दोचार होना पडा । बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने, मेन लाइन व ट्रांसफार्मर के पास पेड़ व गाज गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था बाधित रही।
as

+ There are no comments
Add yours