तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोधपुर में विगत दिनांक 3 मार्च को 17 वर्षीय नाबालिग के पिता के द्वारा लखनपुर थाना में अपनी पुत्री की बहला-फुसलाकर ले जाने की लिखित सूचना दी गई थी ।
पुलिस द्वारा पतासाजी करते हुए 21 मार्च को 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी बिंदु उर्फ आकाश राजवाड़े पिता किशुन राम राजवड़े उम्र 21 वर्ष निवासी कैलाशपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर के घर से बरामद किया गया था तथा आरोपी वहां से भागने में सफल हो गया था इसके उपरांत 19 मई को मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी युवक उदयपुर में आया हुआ है जिस पर लखनपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मिंज प्रधान आरक्षक इंद्र देव भगत आरक्षक समर बहादुर सिंह, शिषनाथ सिंह, के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी बिंदु उर्फ आकाश रजवाड़े पिता किशुन राम रजवाड़े उम्र 21 वर्ष निवासी कैलाशपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर धारा 363 366 376 तथा पास्को एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड में भेजा गया।।
as

+ There are no comments
Add yours