संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथि की संध्या पर किया नमन

Estimated read time 1 min read

ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता राजीव गांधी की देन – अम्बिका सिंह

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 21 मई को 30 वी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती सिंहदेव ने देश के विकास और नवनिर्माण में राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचनाक्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी दूरदर्शी युवा सोच का परिणाम है कि हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं।

पंचायती राज के पुरोधा थे राजीव गांधी

अम्बिका सिंहदेव ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत कर देश में भारत संचार नेटवर्क और कम्प्यूटर क्रांति लाकर वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए रास्ते खोले।

आदिवासी संस्कृति से था लगाव

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्व राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि सहज, सरल स्वभाव के राजीव जी का छत्तीसगढ़ से भी गहरा लगाव था। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को भी उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours