तहसीलदार के संवेदनशील पहल तथा जनप्रतिनिधियों गणमान्य क्षेत्रवासियों नगर पंचायत परिषद की मदद से लखनपुर आइसोलेशन सेंटर को दिया दूसरी बार 6 नग जंब्बो ऑक्सीजन सिलेंडर और 6 नग कूलर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

तहसीलदार के संवेदनशील पहल तथा जनप्रतिनिधियों गणमान्य क्षेत्रवासियों नगर पंचायत परिषद की मदद से लखनपुर आइसोलेशन सेंटर (कोविड वार्ड)को दिया दूसरी बार 06 नग जंब्बो ऑक्सीजन सिलेंडर और 06 नग कूलर लखनपुर के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा को सौंपा वहीँ स्टीमर भांप लेनेवाला मशीन भी वितरण किया गया।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है और वर्तमान में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह सुविधा लोगों को एक नया जीवन देगी। लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल के द्वारा बताया गया कि लगातार लखनपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं जिसे देखते हुए तहसीलदार शिवानी जयसवाल की पहल पर मुहिम चलाया गया था ।
जिसमें दूसरी बार दिन गुरुवार को आइसोलेट कोविड-19 वार्ड में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के बीएमओ डॉ पी एस केरकेट्टा को समस्त दानवीर ओ एवं तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल नायाब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी की उपस्थिति में समक्ष 06 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा गया साथ मे 06 नग कूलर भी प्रदाय किया गया के अंदर स्वास्थ्य विभाग लखनपुर को देने की बात जिसमें कुल 17 ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर दान वीरों के द्वारा दिया जा चुकाहै
वही गौरतलब बात यह भी है कि इन प्रयासों के अलावा लखनपुर में कोविड-19 मरीजों की स्वास्थ्य सुविधा में और जरूरतों के मद्देनजर (भाप लेने वाला) स्टीम मशीन भी वितरण किया गया।

वही लखनपुर विकासखंड में जिस तरह से जनप्रतिनिधि व्यापारी द्वारा जिस तरह से कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है जिसके रोकथाम एवं उसके उपचार के लिए यह कदम उठाए गए हैं उसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
जिसमें मुख्य रुप से जनप्रतिनिधि व्यापारी जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,जय दुर्गा परिवार के अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन अग्रवाल,महावीर दास दिनेश कुमार, अविनाश अग्रवाल सुमन पेट्रोलियम, घनश्यामदास आशीष कुमार, जय अंबे प्रेमचंद सुनील कुमार, दुर्गा प्रिक्स के सुरेश साहू मां संतोषी स्टोन क्रेशर नीरज जायसवाल, मां शारदा स्टोन क्रेशर सुधीर अग्रवाल ,नगर पंचायत परिषद , और जिला सहकारी बैंक मैनेजर पप्पू तिवारी, सरगुजा ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा कुल 17 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का योगदान दिया गया है इन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ 06 नग कूलर भी प्रदान किया गया जिसका उपयोग लखनपुर के कोविड-19 वार्ड के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को अपने इलाज के लिए गैरशासकीय महंगे अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है यदि समय में इसकी उपलब्धता हो जाती है तो कईयों का जीवन बचाया जा सकता है। उनके द्वारा कहा गया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने के कारण रायगढ़ जिले की एक कंपनी से पहली खेप में 11 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय हो पाया है वही दूसरी खेप में में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध 0 5 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ 06 नग कूलर ,पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर सैनिटाइजर ,मास्क, ग्लब्स आदि सामग्री भी (कोविड वार्ड)आइसोलेशन सेंटर लखनपुर को उपलब्ध कराया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours