क्षेत्र में हल्की बारिश तूफान होने पर 10 गांव में अंधेरा छा गया, 24 घंटे हो जाने के बाद भी बिजली विभाग मौन

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर और उदयपुर सब स्टेशन से प्रवाहित होने वाली बिजली आए दिन क्षेत्र के कई गांव में ब्लैक आउट होने का समस्या बनी रहती है लोग बिजली की समस्या आए दिन जनप्रतिनिधि के साथ विभाग को सूचित करने के बावजूद भी सुधार नहीं की जा रही है जिसका खामियाजा वनांचल क्षेत्र के रह रहे लोगों को भुगतनी पड़ रही है बीते दिन देर शाम हल्की बारिश होने पर महंगई लखनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत लैंगा,खुटिया,गौहानी,दमाउकुड़,निम्हा,नेवारडाड, पोतका,मुटकी और उदयपुर ब्लाक के जामडीह,देवटिकरा,कलचा सहित तोलगा गांव में बीती बुधवार की शाम 8 बजे से लाइट कट गई है वनांचल क्षेत्र होने के कारण बरसात की होने से सांप बिच्छू के साथ जंगली जानवरों का भी आना जाना गांव की ओर बना रहता है अंधेरा होने के कारण कई लोग एक दूसरे के संपर्क में आ जाते हैं जिससे बीते दिनों कई दुर्घटना भी हो चुकी है साथ ही डिजिटल इंडिया के तहत प्रत्येक घरों में कई मोबाइल फोन बंद हो चुकी है जिससे लोगों का दूरभाष संपर्क बंद हो गई है कई घरों में ट्यूबेल से पानी का समुचित उपयोग आश्रित लोग नहाने धोने से लेकर खानपान तक परेशानी बन गई है लोग खाना पकाने हेतु 500 से 1 किलोमीटर दूर पानी तक जाकर पानी का व्यवस्था बना रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि बिजली नहीं होने की जानकारी विभाग अधिकारियों को अनेक लोगों के द्वारा सूचित कर दी गई पर पूरा दिन गुजर गई क्षेत्र में विभागीय कर्मचारी तक नहीं आए। जानकारी होने के बावजूद भी विभाग के आला अधिकारी मौन साधे हैं। मामले को लेकर लखनपुर कनिष्ठ अभियंता को फोन की गई तो रिसीव करने के बाद काट दी। और दोबारा फोन उठाना उचित नहीं समझा।

महंगई निवासी परमानंद जयसवाल पोतका निवासी लालजीत पैकरा देवटिकरा निवासी पदुमगिरी,खुटिया निवासी बलवंत सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा क्षेत्रों में आए दिन बिजली की समस्या बनी होती है हल्की बारिश होने के साथ विभाग कर्मचारियों ने बिजली बचाने के चक्कर में कटौती कर लेते हैं कई लोगों के फोन करने के बाद सुधार के नाम पर प्रक्रिया करते हैं साथ ही वर्षों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है एलटी लाइन से लेकर 11000 वोल्टेज तक के सप्लाई कनेक्शन में तार और पोल खंभे का टूटना आम बात हो गई है बीते 1 सप्ताह से खमरिया मेन रोड पर लगे पोल खंभे टूटकर पड़ी है फिर भी विभाग के कर्मचारी अधिकारी आज तक नहीं बना सके हैं ऐसा सिलसिला वर्षों से चलती आ रही है विभाग के कर्मचारी टेंपरेली बना कर छोड़ देते हैं और आए दिन क्षेत्र के लोगों को परेशानी भुगतनी पड़ती है।

कनिष्ठ अभियंता उदयपुर – दिवाकर धुर्वे
बिजली के आने पर कई जगह फाल्ट हो गई है जिसके लिए कर्मचारी भेजकर सुधार करवाई जाएगी और टूटे हुए खंभे को भी बदली करवाते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours