निःषुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय में 16 जून को

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. शषि तिर्की के मार्गदर्षन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःषुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 16 जून 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 तक किया जाना है। जिसमें समस्त कैंसर संभावित मरीजों की जाॅच एवं उपचार प्रषिक्षित चिकित्सकों एवं स्टाॅफ नर्सों के द्वारा किया जायेगा। कंैसर कैम्प में समस्त पुरूष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका ब्लड प्रेसर एवं ब्लड सुगर की जाॅच निःषुल्क की जावेगी।

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकाॅल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैंम्प का लाभ लेवें। अग्रिम पंजीयन के लिए डाॅ. दीपक जायसवाल एन.सी.डी. नोडल मो.नं. 9926408456, डाॅ. अनीषराम चिकित्सा अधिकारी, मो.नं. 6266009542, डाॅ. आषुतोष कोषले चिकित्सा अधिकारी, मो.नं. 8959232393 पर संपर्क कर सकते है।




as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours