तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कल 2 जुलाई को सायं 5.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के कार्यो की प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2020-21 वार्षिक आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, वित्तीय वर्ष 2019-20 लेखा परीक्षा (ऑडिट) का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लेखाओं का ऑडिट महालेखाकार के सूचीबद्ध चार्टेड एकाउण्डटेंट से कराये जाने हेतु चर्चा, वित्तीय वर्ष 2021-22 का वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु नवीन प्रस्तावओं पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कार्यो का कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन, जिले के प्रभावित क्षेत्र, व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं विजन डॉक्यूमेंट हेतु सूचीबद्ध संस्था का चयन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सदस्य सचिव जिला खनिज संस्थान न्यास ने सर्वसंबंधितों को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के लिए कहा है।
as

+ There are no comments
Add yours