पांच श्रमवीरों को श्रमश्री सम्मान से किया गया सम्मानित
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
दैनिक मजदूर, श्रमिक, किसान, कर्मचारी – अधिकारियों का एक संयुक्त अनुशासित संगठन ट्रेड यूनियन कौ॑सिल छत्तीसगढ़ है जो गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जो सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करता है ! यह संगठन लगातार 1975 से कार्य करते हुए आ रहा है जो आज अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है ! यह संगठन जनता, कर्मचारियों एवं सरकार के बीच एक पुल है अगर इस पुल के ऊपर पानी गया तो गाड़ी चलना बंद हो जाएगी ! सरकारों को पुल के ऊपर पानी ना जाए इस बात का ध्यान रखना चाहिए ! उक्त बातें ट्रेड यूनियन कौ॑सिल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जेपी श्रीवास्तव ने गुरुवार को स्थानीय जनपद सभा कक्ष के सभागार में आयोजित ट्रेड यूनियन कौ॑सिल की जिला स्तरीय बैठक व श्रमिक सम्मान समारोह में कहीं ! ट्रेड यूनियन कौ॑सिल के प्रांत अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं ट्रेड यूनियन कौंसिल अपना काम करते रहता है उन्होंने सरकार के सिंहासन को बत्तीसी सिंहासन बताया ! सरकार के दो पहलू होते हैं एक स्थाई और दूसरा अस्थाई ! अस्थाई वह जो 5 साल के लिए सरकार चुनी जाती है और स्थाई वह है जो सरकारी कर्मचारी अधिकारी है जो 62 वर्ष के लिए करत होते हैं सरकारों से मांगना नहीं पड़ता बल्कि अपना हक छीनना पड़ता है इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं है सरकार ट्रांसफर के अलावा कुछ नहीं कर सकती है अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखनी चाहिए इसके लिए अपनी विचारधारा व चिंतन बदलनी होगी कर्मचारी व श्रमिक मांगने वाले नहीं बल्कि छीनने वाले हैं! प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर जेपी श्रीवास्तव ने कोरिया जिला अध्यक्ष विधायक गुलाब कमरों के कार्यों व विचारों की सराहना की और संगठन को ब्लॉक स्तर के नीचे तक ले जाने की बात कही ! उन्होंने कर्मचारी संगठनों व संगठित असंगठित श्रमिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर आगे आकर निराकरण कराने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे !
मनेन्द्रगढ़ के जनपद सभा गृह में ट्रेड यूनियन कौंसिल कोरिया की कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रांतीय अध्यक्ष डॉ जे पी श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित की गई ! बैठक विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा, जिला अध्यक्ष ट्रेड यूनियन कौंसिल कोरिया की अनुशंसा और पहल पर आयोजित की गई, बैठक में पांच श्रमिकों को शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया ! इस दौरान श्रमिकों एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार किया गया। कर्मचारियों द्वारा महंगाई भत्ता की मांग की गई। वही जिलाध्यक्ष गुलाब कमरों के द्वारा प्रतिवर्ष श्रमिकों के सम्मान समारोह आयोजित किये जाने हेतु आस्वस्त किया गया। संगठन की इकाइयों का विस्तार ब्लाक स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत मे कोविड में अपनी जान देने दिवंगत कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! इस अवसर पर अशोक उपाध्याय, राम कृष्ण ओझा, पुनीत गुप्ता, आर के खरे,आर डी दिवान, ओंकार पांडे, गजानन तिवारी, उदय प्रताप सिंह, टी विजय गोपाल राव, स॑जय सिंह से॑गर, संजय श्रीवास्तव, अभय तिवारी, पवन दुबे, गौरव त्रिपाठी, सत्येन्द्र सिन्हा, रंजीत सिंह, राम नरेश पटेल, शत्रुघन तिवारी, चन्ना राव, प्रफुल्ल रेड्डी, संजय सेगर, रीना यादव, रितेश श्रीवास्तव सहित जनकपुर, खड़गवां, बैकुंठपुर चिरमिरी, सूरजपुर से काफी संख्या में लोगों शामिल हुए! ट्रेड यूनियन काउंसिल की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गजानन तिवारी के द्वारा मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष हेतु शिक्षक अजय राय को नियुक्त किया गया ! कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन टी विजय गोपाल राव द्वारा किया गया !
as


+ There are no comments
Add yours