नोडल अधिकारी शुक्ला ने समिति में पहुंच किसानों से लिया खाद बीज की जानकारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

ग्राम पंचायत जामपारा और केनापारा के प्रभारी नोडल अधिकारी के तौर पर कोरिया जिले के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला ने जामपारा सहकारी समिति में पहुंच किसानों से खाद बीज के संबंध में जानकारी लेते हुए उनका हालचाल जाना एवं उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन की ओर से किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है । इसलिए यदि कृषक को खाद बीज एवं अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे तत्काल उनसे संपर्क कर सकते हैं । गौरतलब हो कि विगत दिनों में कोरिया कलेक्टर के तौर पर पदभार संभालते ही कोरिया श्री धावडे ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए एवं नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह ग्राम पंचायतों के सघन दौरे पर जाएं और पंचायतों में चल रहे कामकाज का आंकलन करने के साथ वहां पर किसानों की समस्याओं को जाने एवं तत्काल मौके पर उनका निराकरण करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours