कोरिया जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे संतोष सिंह, अवैध कारोबारियो की सामत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बीते दिनों राज्य शासन के द्वारा प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमे कोरिया जिले की कमान नए पुलिस कप्तान संतोष सिंह को सौपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष सिंह 2011 आईपीएस बैच के तेज तर्रार पुलिस अधिक्षक है। कोरिया जिले के पहले श्री सिंह रायगढ़ जिले मंे रहे है। वहां भी अपने कार्यकाल के दौरान अवैध कार्यों पर अंकुश लगाया । अब उनकी छवी से ही अवैध करोबारियो के हलक सूख गये है। और संभावना व्यक्त की जा सकती है उनके आने से जिले में तमाम प्रकार के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा । जिले के कई पीडितों को नए पुलिस कप्तान से न्याय की उम्मीद है।

जिस प्रकार से जिले मे अवैध कार्य दिन प्रतिदिन बढ रही थी, चाहे वह सट्टा मटका, कोयला, कोयलांचल बैकुन्ठपुर, चिरमिरी हल्दीबाडी, मनेंन्द्रगढ़, पटना सहित क्षेत्र मे कबाड़, जुंआ खेल सहित अवैध शराब का कारोबार जमकर चल रहा है। सुत्रों की मानें तो यह सभी अवैध कारोबार सफेदपोस नेताओं व स्थानिय पुलिस की मिली भगत से चला रहे है। कई अवैध कार्यों मे कार्यावही भी हुई लेकिन छुटभईयो पर कार्य में कार्यवाही कर विभाग अपनी पीठ थपथपा लेता है। आम लोगों का कहना था कि जो बडे पैमानें पर अवैध कार्य खुलेआम कर रहे है उन्हे कानुन से डर ही नहीं है। क्योकि ऐसे कारोबारियों पर सत्तधारी जनप्रतिनिधियों की व जिले के अधिकारियों का पुरा सहयोग प्राप्त है। अब देेेखना दिलचस्प होगा की 2011 बैच के तेज तर्रार पुलिस अधिक्षक के आनें के बाद इन अवैध कार्यों पर अंकुश कितना जल्दी लगता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours