तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश तो हो नहीं रही है, लेकिन उमश भरी गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगो के लिए मास्क लगाना मुष्किल हो रहा है। लोग लगातार सांस लेने मे तकलिफ की बात कह रहे हैं। वही पर दूसरी ओर पसीने व प्रदूषण से मास्क लोगों के मुंह व नाक की एलर्जी का कारण बन रहे हैं। मुंह व नाक में एलर्जी से परेशान हैं, लेकिन उन्हें इसका कारण नहीं पता, जबकि वह नियमित तौर पर मास्क लगा रहे हैं। सीएमएचओ डा. रामेष्वर षर्मा का कहना है कि यदि मास्क गीला हो जाए तो उसे तुरंत बदलना जरूरी है। इसलिए बेहतर हो कि बाहर निकलते समय अतिरिक्त मास्क अपने साथ सुरक्षित रखें। ध्यान रहे कि गीला हुआ मास्क इधर-ऊधर न फेकें ।
उसके लिए घर से एक अलग थैला लेकर चलें और गीला मास्क उसमें रखने के बाद हाथों पर सैनिटाइजर लगा लें। उसके बाद साफ मास्क मुंह पर लगाएं। सीएमएचओ ने बताया प्रयोग किए गए मास्क को घर में पहुंचते ही डिटरजेंट घोल में कम से कम आधा घंटे के लिए डुबो दें। उसके बाद उसे गर्म पानी में धोकर चार से पांच घंटे तक धूप में सुखा दें। यह बात हमेशा ध्यान रखनी है कि मास्क चेहरे पर लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से विसंक्रमित करना जरूरी है। हाथों को विसंक्रमित करने के लिए कम से कम 40 सेकंड तक साबुन-पानी से धोएं या फिर 70 प्रतिशत एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करें। प्रयास करें कि चेहरे और नाक के सामने रहने वाली मास्क की सतह को न छुएं, मास्क लगाने और उतारने के लिए केवल मास्क में लगी डोरी ही पकड़ें।
as

+ There are no comments
Add yours