तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक ग्राम लाई में स्थित गुरूकुल स्कूल परिसर में आयोजित हुई। बैठक प्रारंभ होने के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज फहराया। जिसके बाद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीपप्रज्जवलि एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक जिलाध्यक्ष के अध्यक्ष एवं मुख्य आतिथ्य भारत सिंह सिसोदिया के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सालूजा, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह राणा, देवेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, दृगपाल सिंह,अनिता देवी, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े उपस्थित रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने पार्टी कार्यक्रमों एवं मंडलवार संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा किया। आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी मंडल में बैठक 15 जुलाई तक कर लेना है। साथ ही उन्होंने संगठन को गति देने की दिशा में भरतपुर-सोनहत विधानसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े एवं सह प्रभारी जिला महामंत्री डमरू बेहरा, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के प्रभारी महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले एवं बैकुण्ठपुर विधानसभा के प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल एवं जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। मुख्य अतिथि भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जिला एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य करना है इसके लिए हमे हर विषम परिस्थितियों में तैयार रहना होंगा। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल ने कहा कि, ई-प्रशिक्षण एवं पार्टी गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, का्रगेंस सरकार बनाने से पहले अपने घोषणा पत्र में लोक लुभावने वायदा कर प्रदेश में सरकार बनाई है, और आज सरकार के ढाई साल पूरा हो गया और काग्रेस सरकार के एक भी वायदा पूरा नहीं हो रहा है। यह प्रदेश की जनता को छला जा रहा है।
किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, भाजपा के शासन काल में किसानों के हित अनेक योजनाओं से कृषक लाभान्वित हुए, केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रधानमंत्री बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसे अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वयन की जा रही है जिससे किसानों अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। मंच संचालन जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय एवं आभार जिला महामंत्री डमरू बेहरा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से संतोष सिंह, प्रवीन सिंह, सुनिता कुर्रे, रामलखन सिंह, शेर मोहम्मद, पवन शुक्ला, परमनानंद यादव, रघुनंदन यादव, जनार्दन साहू, सुभाष साहू, अरूण जायसवाल, आशीष वैद्य, गोपाल राजवाड़े, कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, उर्मिला नेताम, रेखा बोराल,रेखा सिंह, कीर्ति राणा, इंदु पनेरिया, विनोद साहू, अंचल राजवाड़े, शारदा गुप्ता, सुशील सिंह, अंकुर जैन, संजय गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, कीर्ति वासो, अनिल साहू, राम प्रताप मरावी, द्वारिका जायसवाल, बबलू सिंह, पिताम्बर गुप्ता, आनंद ताम्रकार, संजय सिंधवानी, रामाशंकर गुप्ता, हर्षल गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, विशाल सिंह, मनोज शुक्ला, सरोज जायसवाल,संदीप दुआ,संतोष शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
as


+ There are no comments
Add yours