तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना संकट के बीच जिले में पहली बार आज मंगलवार को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें आमजन के लिए नई आफत ले आई हैं। जिले में पहली बार पेट्रोल के दाम सौ के पार पहुंचा है। यहां प्रिमियम पेट्रोल 101 रुपए 96 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 97 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर बिकने लगा है। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के नजीर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल प्रिमियम के दाम 101 रुपए 96 पर पहुच गया तो सामान्य 98 रुपए 50 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक साल के भीतर 8 महीने से अधिक समय तक लगाए गए लॉकडाउन ने जहां लोगों को रोजगार छीना तो वहीं कारोबारियों को हालत पतली कर दी। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों ने लोगों पर दोहरा अटैक किया है। एक तरफ रोजगार नहीं तो दूसरी ओर महंगाई की मार।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है। ऐसे में रोजाना सुबह 6 बजे से ही पेट्रोल और डीजल के दाम की नई दरें लागू हो जाती हैं।
पेट्रोल की कीमत का शतक
जिले में भी अब पेट्रोल का भाव शतक पार कर लिया है। डीजल की कीमत भी पेट्रोल के साथ बढ़कर 97.30 रूपये प्रति लीटर हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर खाद्य सामग्रियों की ट्रांसपोटिंग पर पड़ रहा है। इसके चलते खाद्य सामग्रियों की कीमतें भी महंगी हो गई है। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का आक्रोश तक अब बढ़ रहा है। राजनैतिक दल भी महंगाई का लगातार विरोध करने सड़क पर उतर रहे हैं।
खाद्य सामग्री की कीमतें में भारी उछाल
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोटिंग भाड़ा भी बढ़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है। वहीं खाद्य सामग्री के भाव भी लगातार आसमान छूने को आगे बढ़ रहा है। सरसो तेल की कीमत 90 रूपये से बढ़कर 160-180 रूपये प्रति लीटर हो गई है। इसके चलते लोगों का घरेलू बजट तक बिगड़ गया है। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोटिंग भी महंगी हो गई है। जिसके कारण सब्जी व अन्य घरेलू खाद्य सामग्री की कीमत 20 से 25 फीसद बढ़ गई है।
बस आपरेटर कर रहे भाडा बढाने की मांग
बढ़ती महंगाई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बस आपरेटरों को भी रूलाने लगी है। इससे आक्रोशित बस आपरेटर संघ अब यात्री किराया बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध कर कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देंगे।
as

+ There are no comments
Add yours