कलेक्टर ने टेठी की नजरें…..पडा बैकुन्ठपुर के 17 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 6 को नोटिस

Estimated read time 1 min read

जन औषधि केंद्र सहित कई दवा दुकानों में एक्सपायर दवाएं बरामद, एक पैथोलॉजी लैब सील

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े के रुप को देख जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में गैरकानूनी काम करने वालो हडकंप मचा हुआ है। कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं में सुधार की कार्यवाही लगातार की जा रही है। गत दिवस मध्य रात्रि कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान बन्द पाए गए जन औषधि केन्द्र की रविवार को विशेष जांच की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने सहायक औषधि नियंत्रक के साथ जन औषधि केंद्र की जांच की। यहां अधिकांश दवाएं एक्सपायरी पाई गईं । जिस पर दवाओं को सील करते हुए केंद्र को विस्तृत जांच में लिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सभी 17 मेडिकल स्टोर की जांच की।
जांच के दौरान टीमों ने दवाइयों के उचित भंडारण, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय, दवाओं की बिक्री के रजिस्टर, कालातीत दवाओं के संधारण सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार से जांच की। जिन दुकानों में किसी भी विषय में अनियमितता पाई गई । उसे जांच के दायरे में लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। जांच टीम को मुख्यालय की 6 मेडिकल स्टोर में दवाओं के भंडारण, आवश्यक दस्तावेज के संधारण ना किए जाने के अलावा अन्य कई अनियमितताएं मिली हैं। जिसके सम्बन्ध में सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम ने बताया कि जांच टीम को शहर के बड़ेरिया मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, जीवनदीप मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, सनजीवनी मेडिकल स्टोर और अजय मेडिकल में कमियां मिली हैं।
इन सभी को कलेक्टर के निर्देश पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद दोषियों पर ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा कुछ पैथोलॉजी लैब भी जांच के दायरे में लिए गए। टीम द्वारा पैथोलॉजी लैब की औचक जांच कर पंजीकरण सहित कई बिंदुओं पर जांच के बाद उनके दस्तावेज की जांच की गई। पैथोलॉजी की जांच में अनियमित रूप से चल रहे हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब को ब्लड कलेक्शन की बिना अनुमति के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एस डी एम एसएस दुबे, सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम, मुख्यालय के तहसीलदार मनमोहन सिंह, औषधि निरीक्षक आलोक मिंज सहित अन्य जांच अधिकारी शामिल रहे।

गडबडी पर लाइसेंस होगा निरस्त

दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इससे पहले भी कई मेडिकल एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन मामला बाद में टाय टाय फिस्सा होता रहा है। मगर इस बार कोरिया कलेक्टर का रुख कुछ और ही नजर आ रहा है।

मैंनेज करने में लगे रहे कई सत्ताधारी

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान टीम के सदस्यों ने कई अभिलेखों को खंगाला तथा कई दवाओं के सैंपल भी लिए। कई मेडिकल स्टोरों पर भारी लापरवाही भी मिली है। खबरे भी आइ्र कि जिन मेडिकल स्टोर पर कमियां मिली हैं वह लोग कुछ नेताओं के सहारे टीम को मैनेज करने में लगे हुए है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours