रायपुर में भाजयुमो के प्रथम प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े

Estimated read time 1 min read


Baikunthpur @ Tahkikat News

20 जुलाई को भाजयुमो छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई,जिसमे युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, विशेष आमंत्रित सदस्यगण,समस्त जिलाध्यक्षगण शामिल हुए।
कोरिया जिला से भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े भी शामिल हुए,अंचल ने बताया कि बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में दिशा निर्देश दिये गए हैं। इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री रूबी पासी एवं अभय जायसवाल भी शामिल हुए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बताया कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,संगठन महामंत्री पवन साय,बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, अनुराग सिंहदेव,ओपी चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व ने युवाओं के बेरोजगारी भत्ता,कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारलिप्तता, शराबबंदी लागू करने, धर्मांतरण के खिलाफ,पूरे प्रदेश को नशा में गिरफ्त करने के खिलाफ व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का आव्हान युवाओं से किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours