Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश सरकार ने 2 अगस्त से एक बार फिर स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी कर दिया है। बच्चों की चहल-पहल से लंबे अंतराल के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। कलेक्टर कोरिया श्याम धावडे ने राज्य शासन की मंशानुरूप कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी विस्तृत दिशा-निर्देश अनुसार स्कूलें तभी खोली जाएंगी। जब जिले में कोरोना पाजिटिव रेट सात दिनों तक लगातार एक प्रतिशत से कम होगा। हाई तथा हायर सेकंडरी स्कूलों में केवल 10वीं तथा 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। कक्षा पहली से 8वीं तक की कक्षाएं तभी खोली जाएंगी जब शाला पालक समिति लिखित में सहमति देगी। यह सहमति ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड के पार्षद द्वारा भी लिखित में देनी होगी। यह प्रक्रिया दो अगस्त के पूर्व पूरी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
50फीसद विद्यार्थी अंतराल में आ सकते हैं स्कूल
कलेक्टर कोरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह भी आवश्यक होगा कि स्कूल को सैनिटाइज्ड कर स्वच्छ रखा जाए। कक्षा की कुल दर्ज संख्या के 50 फीसद विद्यार्थियों को एक दिन के अंतराल में स्कूल आ सकते हैं।
बगैर चेकअप के नही होगी अनुमति
बच्चों का बुखार चेक करने, सर्दी, खांसी का ध्यान रखने की व्यवस्था शाला में करनी होगी। शाला में उन्हीं छात्रों और शिक्षकों को आने की अनुमति दी जाएगी जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार न हो। शाला में रहते हुए सभी को आपस में पर्याप्त दूरी बना कर रखना होगा। कक्षा में प्रवेश से पूर्व सभी को हाथ धोना अथवा हाथों को सैनिटाइज करना होगा। शाला में मास्क का उपयोग पूरे समय करना होगा।
as

+ There are no comments
Add yours