Baikunthpur @ Tahkikat News
कोविड 19 कोरोना वायरस की तीसरी लहर की लगातार खबरें आ रही है किन्तु कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर सहित क्षेत्र में तीसरी लहर की संभावना के बाद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं । सडको पर लोग खुलकर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन खुलेआम कर रहे हैं। वहीं प्रशासन भी कार्रवाई करने में सुस्त हो गया है, जिसकी वजह से लोग बेपरवाह होकर घूमते नजर आ रहे हैं, जिसका खामियाजा आगामी दिनों में कोविड-19 की तीसरी लहर में देखने को मिल सकता है।
यह हाल बैकुन्ठपुर का ही नही बलिक जिले के अन्य शहरो में कोरोना की तीसरे लहर के आने की संभावना के बाद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। अब एक बार फिर से लोग बाजार में आने वाले मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। कोरोना संक्रमण दर घटाने के बाद राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट से लोग बेपरवाह हो गए हैं। साप्ताहिक बाजार रविवार को बाजार में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने मास्क नहीं लगाया और ना ही शारीरिक दूरी का पालन ही किया।
ग्राहक के साथ ही दुकानदार भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन किए बगैर सामान की बिक्री करते नजर आए। स्थानीय प्रशासन भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में सुस्त पड़ गया है। न ही बाजार में न ही दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क की चेकिंग की जा रही है। इस कारण दुकानदार और ग्राहक दोनों कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours