घटना….बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 2 दर्जन लोग घायल, 13 गंभीर

Estimated read time 1 min read

कोरिया-कोरबा जिले का सरहदी ईलाके का क्षेत्र दूल्लापुर पर आज शुक्रवार सुबह 11 बजे बारातियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें लगभग 2 दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए 108 से बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां लोगों का उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दुल्लापुर टर्निंग के पास एक बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी रोड पर पलट गई। हादसे में 30 बारातियों में से 10 को गंभीर चोटें और 13 को मामूली चोटें आई है। सभी बाराती कोरिया जिले के गणेशपुर से कोरा जिले के जटगा अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दुल्लापुर टर्निंग के पास गाड़ी पलट गई। सूचना मिलने पर 108 की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुँचीं और घायलों को लेकर सीएचसी खड़गवां पहुँचीं। मामूली रूप से घायल बरातियों का इलाज यहां किया गया वहीं गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर रिफर कर दिया गया।

इस बारातियों से भरी पिकअप हादसे में 30 बारातियों में से 10 को गंभीर चोटें और 13 को मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार गणेशपुर से बारातियों से भरी गाड़ी जटगा जा रही थी। इसी दौरान टर्निंग पर गाड़ी पलट गई। सूचना मिलने पर 108 की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुँचीं और घायलों को लेकर सीएचसी खड़गवां पहुँचीं। मामूली रूप से घायल बरातियों का इलाज यहां किया गया वहीं गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर रिफर कर दिया गया। जहा पर उनका ईलाज किया जा रहा है।

यह हैं गंभीर रूप से घायल

गंभीर रूप से घायल 13 लोगों में से 9 महिलाएं एवं चार पुरुष बताए जा रहे हैं गंभीर रूप से घायलों में 9 महिलाओं में से सोन कुँवर उम्र 40 वर्ष, बाहलो बाई उम्र 40 वर्ष, सहलो बाई उम्र 50 वर्ष, बसंती उम्र 40 वर्ष, देव कुवर उम्र 35 वर्ष, सोन सिंह उम्र 25 वर्ष, देव लाल उम्र 50 वर्ष, हरदयाल उम्र 35 वर्ष, वही 4 घायल पुरुषों में देव प्रसाद उम्र 18 वर्ष, अजीत सिंह उम्र 40 वर्ष, आनंद सिंह उम्र 22 वर्ष एवं इंदर उम्र 21 वर्ष बताया जा रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours