सहकारी समितियो में लटके ताले…..कर्मचारियो का अनिश्चितकालिन हडताल शुरु

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी तीन सूत्रिय मांगो के लेकर आज से प्रदेश भर में अनिश्चितकालिन हडताल पर चले गये । जिसका असर कोरिया जिले में नजर आ रहा है जिले के सहकारी समितियो में भी ताला लटके रहे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, प्रदेश संयोजक भोलाराम यादव ने इस हडताल के लिए विवश होने का कारण गिनाते हुए बताया कि सहकारिता का गठन 1919 में किया गया था।


बड़ी विडंबना है कि देश को आजाद हुए आज 75 साल बीत गए पर आज भी हम किसके कर्मचारी हैं सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारी किस विभाग के अधीनस्थ है समझ से परे है। शासन हमसे पूरा काम लेती है जिला प्रशासन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कहती है कि हमारे आप कर्मचारी नहीं हैं।


अब हम कहा जायें। शासन के द्धारा जिस प्रकार सहकारिता विभाग में कार्यरत लघुवन उपज सहकारी समिति का छत्तीसगढ़ शासन कर्मचारी मानते हुए उनको वेतन अनुदान दिया जा रहा है उसी प्रकार सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों को भी नियमितीकिया क्यो नही किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारियों के द्वारा नियमितीकरण, समान काम समान वेतन जैसी मांगो को लेकर आज प्रदेश भर से हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के लोग हडताल पर चले गये। साथ एकत्र होकर कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए ।

प्रदेश भर के सहकारी समितियो के कर्मचारियो के तमाम सांकेतिक विरोधो और चेतावनियो के बाद भी सरकार के टस से मस नही होने के कारण अतंतः 1 जून गुरुवार से सभी समितियों कोई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।

ये हैं मांगे

1 – प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाए ।
2 – सरकारी कर्मचारी की भांति नियमित वेतनमान दिया जाए । सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।
3 – प्रदेश के सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समिति के समस्त कर्मचारियों को संविलियन के माध्यम से किया जाए व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाये ।

कंप्यूटर ऑपरेटर संघ भी उतरा समर्थन में

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोश कुमार साहू ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी तीन सूत्रिय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संगठन के द्वारा समिति में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का नियमितीकरण सरकारी कर्मचारियों की भांति वेतन व समितियों में सीधी भर्ती और रोकथाम के मुद्दे को लेकर 1 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों के जायज मांग का छत्तीसगढ़ राज्य समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ नैतिक समर्थन करता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours