प्रदेश के गृह मंत्री कोरिया और एमसीबी जिले की लेंगे संयुक्त बैठक

Estimated read time 1 min read

प्रदेश के कार्यालय लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को कोरिया के प्रवास पर रहेंगे । इस सबंध में जानकारी देते हुए जिले के कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर ने बताया कि मंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर हेलीपैड पर सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से निकलकर 10.15 पर बैकुन्ठपुर के पुलिस लाईन पहुंचेंगे । जहा वो सर्किट हाउस में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के उपरांत 11 बजे कोरिया कलेक्टर सभाकक्ष में कोरिया एवं एमसीबी जिले के समस्त विभागो की संयुक्त बैठक लेंगे। जिसके बाद वह दोपहर 2.30 कोरिया से बलरामपुर जिले के लिए रवाना हो जाएंगे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours