न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड ऐजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छा़त्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विष्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसमें ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुण्ठपुर में अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्राओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिषत रहा है।
सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें छात्रा रजनी शर्मा 71.32 प्रतिशत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की एवं रिंकी गुप्ता 70.93 लेकर द्वितीय स्थान तथा ज्योति कुशवाहा 69.7 प्रतिषत लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त की, छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पिता संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्य डॉ. अंजना सैमुअल तथा समस्त शिक्षकों को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
as

+ There are no comments
Add yours