पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी को पकडा
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत शहर से सटे ग्राम कंचनपुर के बंधवापारा में शुक्रवार की रात में धारी सिंह अगरिया उम्र 45 वर्ष की हत्या उसकी पत्नी सीमा सिंह ने कर दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि पति चरित्र पर शक करता था और मारता-पीटता था। आए दिन की किचकिच और उत्पीड़न से परेशान होकर हत्या कर दी।
आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह घर के अंदर खून से लथपथ शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने और पत्नी के द्धारा थाने में उपराध कूबूल कर लिया गया। पत्नी ने बताया कि पति से लगातार विवाद चल रहा था, मुझ पर वह बार-बार बदचलन होने का आरोप लगाते थे हमेशा गाली-गलौज व मारते-पीटते थे। रात 11 बजे पति पत्नी में जमकर वाद विवाद हुआ होने के बाद पति सोने चला गया। जिसके बाद रात 2 बजे के करिब पत्नी ने घर में मौजूद टांगी से पति की हत्या कर दीं।
as

+ There are no comments
Add yours