सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने हितग्राहियों को किया चेक वितरण…..

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला कोरिया (बैकुंठपुर) के मानस भवन में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। श्री अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि रुपए 89 लाख 64 हजार का चेक वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है की अब मजदूर का बच्चा मजदूर नही रहेगा। इसी टैग लाइन के साथ आज श्रमिक साथियों के लिए मंडल में युवा से लेकर सियान तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। मेरा सभी श्रमिक साथियों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराकर इन योजनाओं का लाभ उठाए और अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर’-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह कमरों, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे, प्रवीण भट्टाचार्य, संगीता राजवाड़े, अविनाश पाठक, सुरेश साहू, रकीबा, रविशंकर राजवाड़े सहित भारी संख्या में श्रमिक साथी मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours