बारिश व जल जमाव के बीच मंडरा रहे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छर जनित रोगों के खतरे से बचाव को लेकर सोमवार और मंगलवार को जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में मच्छर रोधी दवाओ का छिडकाव का कार्य शुरू किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेत राम रत्नेश के आदेश पर नगर पालिका के सभी 15 वार्डो में डीडीटी पाउडर, बिलीचिंग पाउडर एवं लार्वा हिट का छिडकाव शुरू किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में डेंगू व मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर नगर पालिका शिवपुर चरचा में मच्छरों से बचाव को लेकर दवा का छिडकाव करवाया गया। वहीं नगर पालिका अघ्यक्ष लालमूनि यादव ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में कूलर, टंकी, फ्रीज के नीचे वाली ट्रे, गमले आदि को अच्छी तरह साफ करें तथा सूखने के बाद ही पानी भरें। इसके अतिरिक्त घर पर छत के ऊपर किसी प्रकार के कबाड़, पुराने टायर, मटके को भी साफ कर ढक कर रखें। ताकि किसी भी परिस्थिति में घर के परिसर में जल जमाव नहीं हो। उन्होंने कहा कि जल जमाव के कारण ही मच्छरों के प्रजनन बढ़ता है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर फॉगिंग करवाया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours