शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों से लोगों को जल्द छुटकारा दिलाने नगर पालिका शिवपुर-चरचा की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इन आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान में छोड़ा जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेत राम रत्नेश ने बताया कि सड़कों पर आवारा मवेशी कम होने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी और आमजन को भी राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसको लेकर आमजन से लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके साथ ही इन मवेशियों के कारण आए दिन सड़क हादसे होने से कई लोग घायल हो रहे थे। शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने बताया कि शहर की सडको और गयिो में विचरण करने वाले मवेशियो की रोकथाम को लेकर नगर पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की गई और विशेष अभियान शुरू किया गया है। आगामी दिनो में नियमित अभियान चलाकर मवेशियों को पकड़कर गौठान पहुॅचाया जायेगा। उन्होने पशुपालकों को भी मवेशियों को अपने परिसर में ही बांधकर रखने आग्रह भी किया है।
as


+ There are no comments
Add yours