जिले के यातायात विभाग ने विगत 7 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए 4500 प्रकरणों में 15 लाख रुपए शमन शुल्क वसूल किए । गौरतलब हो कि कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर जिले में निरंतर यातायात विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है । जिसमें भारी वाहन चालक विशेषकर बस ट्रक चलको का नशे की हालत में वाहन चलाने की जांच एवं वाहनों के कागजात की जांच व तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले चलाने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ दुपहिया वाहनों में तीन सवारी और बगैर हेलमेट के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान यातायात विीााग द्धारा आम जनता को जागरूक व नियमो से अवगत भी कराया जा रहा है । खासकर स्कूली छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से दुपहिया वाहन में तेज रफ्तार से चलाने वाले बाइक व मनचलों एवं बुलेट वाहनों में अमानक साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । ऐसे चालकों को भविष्य में गलती ना करने की हिदायत भी दी जा रही । परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बसों की जांच कार्रवाई की गई व चालको को निर्धारित नियम पालन के नसीहत दी गई है । इस दौरान कोरिया पुलिस में आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चालक अपने वाहन के कागजात हमेशा साथ रखें, तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाएं, मोटरसाइकिल चालक को पीछे बैठे सवार हेलमेट व चार पहिया वाहन वाले सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं।
as

+ There are no comments
Add yours