जिले में अगले 48 घंटों में होगी अति भारी बारिश, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…..

Estimated read time 1 min read

बीते 24 घण्टो से कोरिया जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून सिस्टम के प्रभाव से कोरिया में अगले 24 से 36 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ बिजली भी गिरने की बात भी कही गई है।
विभाग की माने तो इस समय पुरे क्षेत्र में एक निम्न दाब उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।
इसके प्रभाव से ही मंगलवार और बुधवार को जिले में मध्यम और क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी हो रही है। जिले़ में मानसून की शुरुआत से ही बदल जमकर बरस रहे हैं, बीते दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से आमजन जीवन प्रभावित हुआ हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।

क्या होता है येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्धारा कोरिया जिले में अगले 48 घण्टो में येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट को खतरे का पहला सिग्नल माना जाता है। इसको मौसम विभाग की चेतावनी के तौर पर लिया जाता है। आपको मौसम की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और मौसमी बदलाव को लेकर सावधान रहना होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours