भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं जिलेभर मे बढ़ रही आई फ्लू के रोकथाम हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है ।
भाजपा कोरिया के युवा नेता अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्था एवं गंदगी अपने चरम सीमा पर है, बरसात के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी अनुपात में अस्पताल परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्था भी बढ़ती जा रही है, लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों को नजर नहीं आ रही है, वर्तमान समय में प्रदेशभर मे कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) की समस्या बढ़ती जा रही है, अंचल राजवाड़े ने बताया कि हम लोगों ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान महसूस किया कि लोगों मे जागरुकता व जानकारी की कमी के कारण आँखों की यह बीमारी ज्यादा तेजी से फैल रही है, उन्होंने महिलाओं-बच्चों-बुजुर्गों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सबसे बुरा असर हमारी माताओं, बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों पर पड़ेगा, क्योंकि संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है ।
अंचल राजवाड़े ने सीएमएचओ कोरिया से जिला अस्पताल बैकुंठपुर के परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह किया है साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को आई फ्लू जैसे संक्रामक बीमारी के बारे में जागरुक करते हुए उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान कराने एवं समस्त स्वास्थ्य केंद्रों मे ग्रसित मरीजों के लिए त्वरित दवाईयाँ उपलब्ध कराने विषयक माँग किया है ।
इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े,ग्राम पंचायत फूलपुर के सरपंच उमेश मिंज, युवा मोर्चा से कुडेली मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव, शिवपुर चरचा मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष विक्की सिंह राजपूत, सलका मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रमेश राजवाड़े, बैकुंठपुर मण्डल के पूर्व महामंत्री अभिषेक साहू, निशांत त्रिपाठी (सोनहत), उमेश साहू, संतोष कुलदीप, आदित्य राजवाड़े सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
as

+ There are no comments
Add yours