जिला चिकित्सालय बैकुन्ठपुर में स्वास्थ्य सुविधा अंतर्गत विगत वर्षो से गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन प्रसव हेतु निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर नही होने से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। अब कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओ को प्रसव के लिए निजी अस्पतालो के मुह देखने को विवश नही होना पडेगा। डॉक्टरो का कहना है कि मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत कुल गर्भवती महिलाओं में से 15 से 20 प्रतिशत हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रकरणो में सिजेरियन प्रसव अनिवार्य होता है। जिससे मातृ-मृत्यु एवं शिशु-मृत्यु दर का कम किया जा सकता है। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन में जिला कोरिया के अतिरिक्त पड़ोसी जिले सूरजपुर एवं कोरबा की गर्भवती महिलाए प्रसव हेतु पहॅुचतें है। पूर्व में बेहोशी का डॉक्टर उपलब्ध नही होने के कारण जरूरतमंद एवं गरीब परिवार के गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव हेतु निजी संस्था या अन्य शहर प्रसव पीड़ा में जाना पड़ता था। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के निश्चेतना विज्ञान एवं दर्द निवारण विभाग से लाइफ सेंविग एनिथिसिया स्किल का प्रशिक्षण डॉ. प्रियंका पाण्डेय के द्वारा पूर्ण कर जिला चिकित्सालय में निश्चेतना की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से शीघ्र सीटी स्कैन मशीन की भी सुविधा आम जनता को उपलब्ध कराई जायेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत, सिजेरियन प्रसव एवं निश्चेतना हेतु निजी क्षेत्रों से विशेषज्ञों की सेवा उपलब्ध कराने हेतु बजट का प्रावधान है। जिले की गर्भवती महिलाओं को अब जिला चिकित्सालय में 24 घण्टे सामान्य के साथ-साथ सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
as

+ There are no comments
Add yours