प्रदेश सरकार के मंशानुरूप कोरिया जिले के कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने एवं अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया है। राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा बैकुण्ठपुर शहर, बैकुण्ठपुर तहसील, सोनहत तहसील एवं बचरा-पोंड़ी तहसील के खाद-बीज-कीटनाशक दुकानों पर औचक निरिक्षण कर कृषि आदान सामग्री एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। राज्यस्तरीय दल द्वारा औचक निरिक्षण के दौरान 4 खाद-बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा एक खाद विक्रता के यहाँ क्।च् खाद पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।
कटगोडी स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के यहाँ भण्डारित 18 बोरी क्।च् खाद की पैकिंग संशयप्रद होने के कारण खाद की सैम्पलिंग कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया तथा जांच परिणाम आने तक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। इसके अतिरिक्त मेसर्स गुप्ता कृषि सेवा केन्द्र को विक्रय पंजी संधारण नहीं किये जाने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही माँ कामाख्या कृषि खाद बीज भण्डार में खाद विक्रय हेतु आवश्यक पोस मशीन ख़राब पाया गया तथा इसे तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी प्रकार बचरा-पोड़ी क्षेत्र के मेसर्स सुरेश कुमार जायसवाल को भी अपूर्ण दस्तावेज के कारण नोटिस जारी किया गया है। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर शहर में मेसर्स किसान घर एवं कृषक सहयोगी संसथान को विक्रय पंजी संधारण, बिल बुक में कीटनाशकों के बैच नंबर नहीं लिखने, स्टाक डिस्पले एवं मूल्य सूची नहो होने कारण नोटिस जारी किया गया है। राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल के भ्रमण के दौरान क्षेत्र की कई कृषि आदान सामग्री विक्रय दुकाने बंद मिली। हालांकि बिना लाइसेंस के कोई भी विक्रता नहीं मिला। राज्यस्तरीय उड़नदस्ता दल में संचालनालय कृषि से उप संचालक उमेश सिंह तोमर, उप संचालक कृषि एम.सी.बी. लाल सिंह आर्माे, सहायक संचालक कृषि शिवशंकर सिंह, बीज एवं उर्वरक निरीक्षक पुष्कर लाल तिवारी, सुरेश कुमार आर्य, मेहनाज अंसारी तथा अन्य सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।
as



+ There are no comments
Add yours