अपनी लम्बी और बहुप्रतिक्षित मांगो को लेकर शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र कांग्रेस के नेता भूपेन्द्र यादव और नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से कोरबा में मुलाकात कर शिवपुर चरचा के विकास के लिए रोड, नाली, नगर पालिका भवन, नगर पालिका के लिए एक जेसीबी, लाइट, छोटे छोटे बस स्टैंड, बैडमिंटन कोर्ट, पार्क उद्यान, सामुदायिक भवन, स्मार्ट शौचालय, बच्चों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी, योगा करने के लिए शेडनिर्माण, पेयजल के लिए पाइप लाइन विस्तार, ऑटो स्टैंड, सभी वार्डों के विकास के लिए मांग किया है जिस पर विभाग के मंत्री ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों में नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा की मांगो पर प्राथमिकता से महत्व दिया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours