विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे हुए है। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया में बैकुन्ठपुर विधानसभा से कांग्रेस के 13 दावेदारो ने अब तक फार्म खरीदा जबकि 4 के फार्म जमा हो गये है। विदित हो कि 22 अगस्त फॉर्म लेने की अंतिम तारिख रखी गई है। आवेदन की इस प्रक्रिया के बाद ब्लॉक स्तर पर गठित कमिटी कुल आवेदनों में से पांच दावेदारों की अनुशंसा करेगी। इसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में इन आवेदनों पर चर्चा और समीक्षा होगी। आवेदक के मूल्यांकन के बाद जिला कांग्रेस कमिटी इनमे से तीन दावेदारों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमिटी को प्रेषित करेगी। दावेदार को सामाजिक गतिविधियां भी बताना होगा। वही अंतिम चरण में अनुशंसा सूची पर पीसीसी विचार करेगी। बता दे कि इस बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बैकुन्ठपुर विधानसभा में औसतन डेढ दर्जन से ज्यादा नेता टिकट की उम्मीद में फार्म खरीदे हैं। इनमे वर्तमान विधायक भी खुद की रिपीट किये जाने को लेकर आश्वस्त है। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन के लिए पीसीसी ने चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक 24 अगस्त 2023 तक आयोजित की जायेगी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में जब दावेदारों के नामों पर चर्चा प्रारंभ होगी उस समय कोई भी दावेदार बैठक में उपस्थित नहीं रह सकेगा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में सभी ब्लाकों से प्राप्त संपूर्ण नामों पर विचार किया जायेगा। किसी भी दावेदार के नाम को विलोपित नहीं किया जायेगा। बैठक पंजी में उपस्थित सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर लिए जाएगें। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अधिकतम पांच नाम प्राथमिकता क्रम में प्रस्तावित करेगी। पारित प्रस्ताव को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अपने अभिमत 1 के साथ 25 अगस्त 2023 को सीलबंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे।
लालमूनि यादव ने भरा फार्म
बैकुंठपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 8 लोगों ने अपने फार्म जमा किए हैं जिसमें शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, मुख्तार अहमद, प्रेम सागर तिवारी, राजन पांडे, अनित दुबे, बिहारी राजवाड़े, वहीं पर फार्म लेने वाले कद्दावर नेताओं में योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, संगीता राजवाड़े, पीतांबर सिंह, यवत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, अरविंद सिंह, संगीता सोनवानी, गणेश राजवाड,़े कमलाकांत साहू, व भूपेंद्र यादव के नाम शामिल है।

+ There are no comments
Add yours