चुनाव जीतने डाल्टेनगंज विधायक ने दिया मंत्र, पूर्वमंत्री बोले, गलतियों से लें सबक

Estimated read time 1 min read

सितम्बर के पहले सप्ताह में बीजेपी की दूसरी सूची में बैकुन्ठपुर सहित क्षेत्र के तीनो विधानसभाओ के उम्मीदवारो के नामो की घोषणा की बात कही जा रही है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी बैकुन्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित करने से पूर्व पूरी तरह चुनाव तैयारियों में जुट गई है। क्षेत्र की स्थिति और प्रत्याशी के कामकाज को देखने पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई है। गुरुवार को झारखंड के डाल्टेनगंज से विधायक आलोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के चुनाव में बेहतर काम करने के सुझाव दिए।
गौरतलब हो कि लगातार 2 चुनावो में जीत के बाद पिछले चुनाव में बैकुन्ठपुर विधानसभा सीट हार गई थी । भाजपा इस बार जीतने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। लिहाजा चुनाव की तारीखों के एलान से लगभग तीन महीने पहले ही रणनीति के तहत अपने उम्मीदवार के नामो की घोषित कर रहे हैं। इसके बाद लगातार कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से सक्रिय करने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। डाल्टेनगंज विधायक के प्रवास कार्यक्रम के तहत गित 3 दिनो से लगातार बैकुन्ठपुर विधानसभा के विभिन्न मंडलो में बैठके ले रहे हैं। जिसमें बरदिया, पंडोपारा व गुरुवार को कुडेली मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और अभी से ही सक्रिय रूप से काम में लग जाएं।


उन्होंने इस दौरान पार्टी की गतिविधियों और चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही विधायक ने वर्गवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सभी वरिष्ठ अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग चर्चा कर कैसे चुनाव में जीत हो, इस पर विचार मंथन किया। पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि जो गलतियां पिछले बार हुई हैं, उन गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस सरकार को हमें बदलना है। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ को एक साथ आना होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours