भाजपा के द्धारा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम कर महली बार बोट करने वाले मतदाताओ का अभिनंदन किया गया। भाजपा व भाजयुमो के प्रदेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी और नव मतदाता युवाओं को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया। प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने नवमतदाताओ से कहा कि आप नव मतदाताओं का आगामी चुनाव में अहम रोल होगा। इस नाते पार्टी आपसे जुड़ने के लिए यह अभियान चला रही है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों के अलावा कालेज, शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग में भी कैंप लगाकर युवाओं को वोटर बनाएंगे। बहुत से ऐसे युवा जो दूसरे शहरों में अध्ययन करते हैं, वे चुनाव में अपने घर नहीं पहुंच पाते, इस नाते उन्हें वहीं पर वोटर बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में भारत विश्व शक्ति की ओर अग्रसर है।
as


+ There are no comments
Add yours