ओम माथुर ने लगाई पाठशाला…….भाजपा नेताओं से बोले – नया सोचिए, तब वहां पहुंचेंगे जहां है पहुंचना

Estimated read time 1 min read

जिला कार्यालय बैकुन्ठपुर में लिया कोरिया और एमसीबी जिले के कार्यकारणी को किया संबोधित

शनिवार को अपने बैकुन्ठपुर प्रवास पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बैकुन्ठपुर भाजपा कार्यालय में दोनो जिलो के कार्यकारणी की बैठक ली। बैठक के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओम माथुर ने केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दियेे। ओम माथुर भाजपा नेताओं की बैठक में कुछ नया करने पर जोर देते कहा कि हमें वहाँ पहुँचना है जहाँ किन्हीं कारणों से हम अब तक नहीं पहुँचे। 15 साल प्रदेश सरकार का विकास और 9 साल केंद्र की मोदी सरकार का विकास जन-जन तक पहुँचे। इस हेतु श्री माथुर ने महासंपर्क जन अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु विस्तार से मार्गदर्शन किया। श्री माथुर ने कहा कि हर कार्य में कुछ नवाचार करें, कुछ नया सोचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे कई कार्य किए, जो केवल उन्हीं की सोच और उनके विजन की वजह से हुए। महासम्पर्क अभियान के दौरान प्रदेश भाजपा के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता से उस बात की चर्चा करें।
बैठक में भाजपा के महासम्पर्क अभियान की जानकारी देकर इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बात हुई। यह महासम्पर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मद्देनजर चलाया जाने के निर्देश दिये गये। इसके तहत नेता लोगों से संपर्क करेंगे केंद्र की योजनाओं का प्रचार भी होगा।


बैठक में कांग्रेस सरकार के 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मद्देनजर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला गया। बताया गया कि प्रदेश की जनता इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्पित है।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है वही कांग्रेस प्रदेश में केवल घोटाले कर रहीे है। कांग्रेस सरकार ने घोटाले पर घोटाले करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को को शर्मसार करने का काम किया। तमाम तरह की चुनौतियों को आपदाओं को जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने अवसर में बदल दिया, वह चमत्कृत करता है।
वही पर पहले दोनो जिलो की कार्यकारणी की बैठक ली गई इसके उपरान्त तीनो विधानसभाओ की अलग अलग बैठक ली गई। बैठक को गोपनियता बरती गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्यामबिहारी जायसवाल, चंपा देवी पावले सहित सभी बडे नेता एवं दोनो जिलो के जिला कारणी के सदस्य मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours