बारिश…..लोगों को मिली गर्मी से राहत, सूख रही फसलों को मिला जीवनदान

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले में डेढ पखवाड़े के बाद बुद्धवार को मौसम की मिजाज में बदलाव देखने को मिला। बुद्धवार की दोपहर के बाद से हो रही बारिश गुरुवार को दिन भर रुक रुक कर बैकुन्ठपुर सहित ग्रामीण इलाकों में हवा के साथ झमाझम बारिश हुई जिसके चलते मौसम खुशनुमा हो गया। बीते दिनो से पड रही उमस और गर्मी से राहत मिली तो वहीं बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी।
विदित हो कि काफी दिनों से बारिश नहीं हुई थी, जिसके चलते किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी थी। किसान खरीफ फसलों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे। एक तो बारिश नहीं हो रही थी जिसके कारण फसल सूख रही थी। बारिश ने फसलों को जीवन दान दिया है।

मानसून एक बार फिर से सक्रिय

बीते दिनो में उमस के साथ चिलचिलाती धूप ने लोगों का बूरा हाल कर रखा है। मौसम का मिजाज बदल गया है और एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिनों तक क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 9 सितंबर तक बारिश होने के संभावना है।+

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours