शहर वासियों के बार-बार मांग करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन के ध्यान न देने के कारण नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण करवाते हुए मांग किया है कि बैकुन्ठपुर के इंदिरा पार्क जोकि दूसरों को स्वस्थ रखने के लिए निर्माण काराया गया था आज खुद बीमार हो गया है। नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवं कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखकर मांग किया है कि शहर के अंदर सुबह शाम सैर व्यायाम मनोरंजन करने के लिए एक ही पार्क है । जहां पर महिलाओं एवं पुरुषों को व्यायाम करने के लिए मशीने लगाई गई थी । अब यह पार्क में लगाई गई जानवरो की प्रतिमाए कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं । इंदिरा पार्क के अंदर पार्क की आर्कषक व सुन्दर बनाने प्रतिमाएं लगाई गई थी जिसे अब रिपेयरिंग करवाने की अत्यंत आवश्यकता नजर आने लगी है । हालत तो यह हो गई है कि इंदिरा पार्क मे तसल्ली से कुछ समय बैठकर आराम करने की कोई अच्छी जगह नहीं बची।
पार्क में वाटर एटीएम लगाया जाये
नगर पालिका परिषद के द्वारा पार्क में घूमने के लिए एक निश्चित शुल्क भी नगर पालिका द्वारा लोगा से लिया जाता है जबकि यहां पर स्वच्छ पेयजल के लिए एक भी वाटर एटीएम नहीं लगाया गया है । जिस कारण लोगो को परेशनियो का सामना करना पडता है।
शहर की 25 फिसद स्ट्रीट लाइट बंद
शहर में जगह जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हुए हैं आगामी दिनो में त्यौहार को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षण करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आग्रह किया है कि सभी बंद पडे स्ट्रीट लाइट को तत्काल सुधारा जाये।
as





+ There are no comments
Add yours