आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार तय – भैयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने बघेल की कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल के छलावे को छत्तीसगढ की जनता समझ चुकी है। पिछले पौने 5 साल से गरीबों के सर से छत छीनने के बाद अब जब सरकार जाते दिख रही है, चुनाव में 100 दिन से भी कम समय शेष है, तब प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी कर पुनः अपने दोहरे चरित्र का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं।


प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मंत्री श्री राजवाडे ने कांग्रेस सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। वे आरोप लगाते रहे हैं कि राज्य ने अपना हिस्सा नहीं दिया, जिसकी वजह से गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। इस मुद्दे पर प्रदेश में खूब सियासत भी होती रही है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के अनुसार कुल 47,090 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जो आवासहीन है और इनका नाम सर्वे सूची 2011 में नहीं है। मुख्यमंत्री ग्रामीण न्याय योजना की शत-प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए दी जाएगी। वर्ष 2023-24 के बजट में राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में ग्रामीण आवास न्याय योजना की घोषणा की थी, जिसमें मकान बनाकर दिए जाएंगे।


वही पर उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि 23 वर्ष पूर्व 25 मई 1998 को जब सरगुजा जिले का विभाजन किया गया था। तब भी कोरिया जिले के साथ अन्याय हुआ था। उस समय दो राजाओ की लडाई में 24 ब्लाक वाले सरगुजा जिले का विभाजन कर मात्र 5 ब्लाक का नया कोरिया जिला बनाया गया था। जबकि 24 ब्लाक में से कम से कम 10 ब्लाक अलग कर नया जिला बनाया जाना चाहिए था।

जब बैकुन्ठपुर जिला मुख्यालय नही बना था तब यहा सारे जिला स्तरिय कार्यालय मौजूद थे और बैकुन्ठपुर से 12 विकासखण्डो का काम काज होता था। जिसमे सूरजपुर क्षेत्र भी शामिल था। बैकुन्ठपुर में एडिशन एस पी एडिशनल कलेक्टर की भी पदस्थापना की गई थी। आज कोरिया जिले का र्दूभाग्य का कारण जिले की जनता कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में जरुरी देगी । वही पर भाजपा से टिकट मिलने के सबंध में उन्होने अपने ही अंदाज में कहा कि पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को मौका जरुर देगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours