जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने बुढार स्वास्थ्य केंद्र में जनसुविधा के लिए दिया एंबुलेंस की सौगात

Estimated read time 1 min read

दृढ़ इच्छाशक्ति साथ ही क्षेत्र के विकास की सोच को लेकर यदि कोई जनप्रतिनिधि आगे बढ़े काम करना चाहे क्षेत्र को नई पहचान दिलाना चाहे तो उसके लिए कोई बड़ी मुश्किल की बात नहीं बस क्षेत्र के जनता से उसका जुड़ाव होना चाहिए। उसके प्रति लगाव होना चाहिए फिर कुछ भी असंभव नहीं,ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने जिन्होंने यह साबित किया है की राजनीति सेवा का क्षेत्र है और यदि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के मन में क्षेत्र की जनता के लिए सेवाभाव है तो वह कुछ भी संभव बना सकता है।
जिला पंचायत सदस्य साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हिसाब से ऐसा पद कभी नहीं माना गया जो विकास को नया आयाम देता देखा गया हो, आज वेदांती तिवारी जो क्षेत्र में विकास मामले में कर रहें हैं उसको देखते हुए कहा जा सकता है की उन्होंने इस क्षेत्र में भी जान फूंकने का काम किया है इन पदों पर निर्वाचित होने की मंशा रखने वालों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जो यह बताता है की कुछ भी संभव है यदि मजबूत इरादा है।
आज वेदांती तिवारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिला पंचायत विकास निधि से बुढार स्वास्थ्य केंद्र को एक एंबुलेंस प्रदान किया जो उनके निर्वाचन क्षेत्र का स्वास्थ्य केंद्र है और अब स्वास्थ्य केंद्र के पास अपना एक एंबुलेंस होगा जो क्षेत्र के लोगों को उनके दुख तकलीफों के समय मदद मुहैया कराएगा।
बुढार स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस प्रदान करते समय जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी सहित कूड़ेली, सरभोका, बुढार के सम्मानित सरपंच, पटना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी बलवंत सिंह, ओंकार पाण्डेय, मुख्तार अहमद, विनोद शर्मा सहित ग्राम और क्षेत्र के सम्मानित जनमानस उपस्थित थे।
लोगों ने इसे बड़ी सोच और बड़े इरादों के साथ किया गया प्रयास और सौगात बताया और इस नई व्यवस्था के लिए श्री तिवारी को साधुवाद दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours