आयेगी भाजपा की दूसरी सूची……बैकुन्ठपुर विधानसभा से पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे नाम तय

Estimated read time 1 min read

महिने भर से लगातार जारी करने की तारिखो की अटकलो के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने जा रही हैै। भारतीय जनता पार्टी सूत्रो की माने तो शनिवार या रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कल 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हाने की पूरी संभावना जताइ्र जा रही है। वही पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में कर सकती है। मध्य प्रदेश में दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद स्थानिय चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। दूसरी सूची में 28 से 30 नामों की घोषणा हो सकती है।
बीजेपी सूत्रो की माने तो विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर सोनहत से सांसद रेणुका सिंह को टिकट दिया जा सकता है जबकि बैकुन्ठपुर विधानसभा से कददावर नेता व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे का नाम तय बताया जा रहा है। राजनितिक विशलेषक मान रहे हैं कि प्रत्याशियों की सूची सबसे पहले लाकर भाजपा आगे चल रही है। परिवर्तन यात्रा में जिस तरह का समर्थन मिला है, वह आने वाले दिनों में बड़े बदलाव का बड़ा इशारा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours