विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही आत्मविश्वास से सराबोर है। हार-जीत से पहले ही भाजपा के बैकुन्ठपुर विधानसभा प्रत्यासी व प्रदेश के पूर्वमंत्री भइया लाल राजवाडे ने कहा कि बीजेपी तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा निकालेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तीन दिसंबर को कांग्रेस राज की अघोषित सेंसरशिप से भी मुक्त हो जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र समेत पुरे प्रदेश में कांग्रेसी विधायको की गुडागर्दी से जनता परेशान हो चुकी थी एैसा कौन सा गलत काम है जो कांग्रेसी विधायको ने नही किया है। यही कारण है इनसे त्रस्त हो चुकी जनता ने मौन रहकर मतदान किया है। जिससे प्रदेश की कांग्रेसी भी डरे सहमें हैं। 5 साल से रुकी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा 3 दिसम्बर से शुरू होगी। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनके जीवट और लोकतंत्र के उत्थान में संघर्ष के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर अत्याचार का मुकाबला करते हुए आगे बढ़े। जनता के आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का सुफल भाजपा सरकार आने का स्पष्ट उद्घोष कर रहा है।
भाजपा ने जताया जनता का आभार
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास, सुशासन, लोक कल्याण के लिए भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। जनता भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने आतुर है और उसने कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुरक्षित कर दिया है। 3 दिसंबर को आने वाला परिणाम हमारे विश्वास की पुष्टि कर देगा। भारतीय जनता पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए और राज्य के विकास के लिए दिए गए आशीर्वाद के लिए जनता जनार्दन की हृदय से आभारी है।
मातृशक्ति ने भाजपा को किया वोट
पूर्व मंत्री श्री राजवाडे ने कहा कि भाजपा मातृशक्ति को साष्टांग प्रणाम करते हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस और उसके एजेंट के तौर पर काम करने वाले प्रशासन के उन अधिकारियों की भी आभारी है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना का विरोध किया। राज्य की महिलाओं के हित की योजना को महिलाओं तक पहुंचने में बाधक बने। भाजपा के कार्यकर्ता तमाम बाधाएं पार करते हुए हर घर तक पहुंचे और महिलाओं को भरोसा दिलाने में शत प्रतिशत सफल रहे कि सरकार बनते ही महतारी वंदन योजना शुरू हो जाएगी और सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की निधि उन्हें ससम्मान मिलने लगेगी। पिछले चुनाव में महिलाओं से 5 सौ रुपये महीना देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं के अपमान में कोई कमी बाकी नहीं रखी। भाजपा ने मोदी जी की गारंटी के तहत महिला वंदन योजना का संकल्प लिया है और मातृशक्ति का विश्वास अर्जित किया है।
सरकार बनते ही मिलेगा पीएम आवास
श्री राजवाडे ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही सभी प्रदेश के आवासहीन 18 लाख परिवारों को पक्का मकान देने की मोदी गारंटी दी है। कैबिनेट की पहली बैठक में ही इसके लिए राशि जारी कर दी जाएगी। हमने युवाओं को न्याय दिलाने और पीएससी घोटाला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का वचन दिया है, वह सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। हमने किसानों को दो साल का बकाया बोनस एकमुश्त देने की मोदी गारंटी दी है। 25 दिसंबर को यह राशि किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। हम 31 सौ रुपये क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद करेंगे। 3 दिसंबर को किसानों का मान बढाने भाजपा सरकार बनने का किसान इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के हर वर्ग के लोग भाजपा के विजय संकल्प के साथ परिवर्तन के रथ पर सवार हुए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours