फेस्टिवल सीजन के गुजरते ही शादियों का मौसम आ गया आज देवउठनी एकादशी से क्षेत्र में शहनाई की धुन सुनाई देने लगेगी। शादी का सीजन जहां एक नए रिश्ते की शुरुआत करता है वहीं, बाजार भी शाद के सीजन से उत्साहित नजर आ रहा है, जिससे हजारो परिवारो की रोजी-रोटी चलती है। कई सेक्टर्स ऐसे जिन्हें खासतौर पर शादियों के मौसम में अच्छी-खासी कमाई की उम्मीद होती है फेस्टिवल सीजन में जमकर खरीदारी हुई थी, लिहाजा माना जा रहा है कि शादियों में लोग जमकर पैसा खर्च करेंगे।
शादी के लिए ये शुभ मुहूर्त
देवउठानी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है, इसे देव उठना भी कहते हैं। 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों का सीजन चलता रहेगा। नवम्बर के महीने की 23, 24, 27, 28 और 29 तारीख को कई शादियां हैं। इसी तरह, दिसंबर की 3, 4, 7, 8, 9 और 15 तारीख शादी के लिए शुभ बताई जा रही है। जानकार मानते है कि शादियों के इस सीजन के दौरान 200 से अधिक से ज्यादा शादियां होंगी । इन शादियों के लिए अधिकतर खरीदारी स्थानिय बाजार से होगी। ऐसे में व्यापारियों की मोटी कमाई हो सकती है।
सैकड़ों को रहता है इंतजार
शादी के सीजन में केवल बड़े व्यापारियों की ही कमाई नहीं होती, छोटे कारोबारियों और मजदूरों भी काम मिलता है। एक शादी में बैंड-बाजा, घोड़ी वाला, सजावट, साफ-सफाई, हलवाई आदि से लेकर कई लोगों को काम मिलता है। अनुमान के अनुसार, एक छोटी शादी में भी कम से कम 20 लोगों को अस्थायी रोजगार मिल जाता है। इसलिए देवोत्थान एकादशी का इंतजार केवल जीवन भर के लिए एक होने की चाहत रखने वाले जोडो को ही नहीं रहता, बल्कि सैकड़ों छोटे बडे कारोबारियो को रहता है।
as

+ There are no comments
Add yours