प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने सीएमओ ने दी जानकारी…….

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश ने लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों एवं कारीगरों को सी एस सी सेंटर (ग्राहक सेवा केंद्र) के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन पश्चात कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए 5 से 7 दिन का निशुल्क, कौशल प्रशिक्षण एवं 500 रू. प्रतिदिन के दर से स्टाइपेन दी जायेगी। प्रशिक्षण पश्चात उन्हें यंत्र एवं औजार हेतु 15000 रूपये का अनुदान सहायता राशि भी मिलेगा। वही पर नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनि यादव ने कहा कि इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में 1 लाख और दुसरी चरण में 2 लाख का वित्तीय सहायता 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना के तहत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय है। बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, लोहे के औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार संगतराश, चर्मकार (मोची) जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू व पैरदान बनाने वाले, गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी तथा मछली पकड़ने का जाल निर्माता आदि को सम्मिलित किया गया है। पारंपरिक शिल्पकारों की सहायता हेतु नगर पालिका में स्थ्ति ग्राहक सेवा केन्द्र में जाकर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, राशन कार्ड के साथ पंजीयन करा सकते है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours