12 वर्ष का छात्र सातवी कक्षा में पढता है
सहायक आयुक्त कार्यालय के सहायक आयुक्त उषा लकडा बैकुन्ठपर ने 19 दिसम्बर को पसला के प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में भृत्य के द्वारा छात्र से बेरहमी पीटने के मामले में तत्काल प्रभाव से भृत्य को विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पिडित छात्र ने अपने पिता को जानकारी दी और मामले की शिकायत पटना थाना में कर पटना के चिकित्सालय में छात्र का उपचार कराया। गौरतलब हो कि बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम पसला में प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास संचालित है छात्रावास में ग्राम पसला के छात्र जसवंत सिंह पिता मानसाय सिंह रहकर सातवीं की पढ़ाई करता है घटना तिथि 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे छात्रावास के भृत्य ने छात्रा से उसकी मां के निधन की तिथि पूछी थी।
इस दौरान छात्रा ने तिथि नहीं बताई, जिससे आक्रोशित छात्रावास के भृत्य संजय तिवारी ने छात्रा को जमकर उसकी कुटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पसला सरपंच पितांबर सिंह ठाकुर जायजा लेने पहुंचे और पटना थाना को बच्चे से सूचना दिलाया। साथ ही पीड़ित छात्र जसवंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में इलाज कराया गया है मारपीट के कारण छात्र के हाथ पैर में सूजन है और पीठ के बाएं तरफ डंडे से पीटने के निशान पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार छात्रावास में रहने वाले छात्र से मारपीट करने के मामले में ग्राम पंचायत शिवपुर व रामपुर के सरपंच सहित ग्रामीण जांच करने पहूंचे। इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में पीड़ित छात्र से मारपीट के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में पंचनामा तैयार किया गया है। जिसमें सरपंच पितांबर सिंह ठाकुर, जगदीश साहू, गोपाल सिंह कमरों, हरिश चंद कमरों, शिवभजन, भजन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर किया।
as

+ There are no comments
Add yours