पैर का आपरेशन करने के लिए जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर के एक चिकित्सक द्वारा गरिब पण्डो जाति के मरीज के परिजनो से पैसा मांगने की शिकायत संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अम्बिकापुर सरगुजा संभागसे की गई है। इसकी शिकायत करते हुए सर्व विशेष पिछडी जनजाति समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो ने करते हुए बताया कि मामले में मरित के परिजनो से ली गई धनराशी डॉक्टर से वापस करने तथा आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज कराने का कष्ट करें। उन्होने बताा कि मरिज पिंकू पण्डो पिता ब्रज कुमार पण्डो ग्राम रावत सरई थाना सोनहत ब्लॉक सोनहत जिला बैकुंठपुर कोरिया का निवासी है जिसका दाहिना में गत 15 दिसम्बर से आर्थाे वार्ड बेड नंबर 21 में भर्ती है।
डॉ. राजेन्द्र बनसरिया हड्डी रोग चिकित्सक के द्वारा मरिज के परिजनो को बताया गया है कि आपरेशन कराना पडेगा और आपरेशन में 18 हजार रुपये का राड में लगेगा, मरीज पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति व अति गरीब परिवार से है, आपरेशन के लिए पैसा नहीं जुगाड़ कर पाने के कारण इनके परिजनो के द्धारा अस्पताल में ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड भी जमा किया गया । इसके बाद भी डॉक्टर ने कहा कि 6000 रूपए अभी तत्त्काल में आपरेशन से पहले जमा करना होगा और बाकी आपरेशन होने के बाद जमा करने को बोला । डॉक्टर बोले कि अठारह हजार रूपए नहीं दे पाएंगे तो 12000 बाहर हजार रुपए तो देना ही पड़ेगा। बेहोश करने वाले डॉक्टर के लिए तीन हजार रुपए अलग से देना होगा।
अब पैसे के अभाव में मरिज के परिजन आपरेशन के लिए धान का खेती सहित जमीन को गिरवी रखने का बात कर रहे हैं। गरीब परिवार को इलाज कराने में मदद करने पण्डो समाज के पदाधिकारियों से परिजनों द्वारा बात किया है। मरीज के पिता ब्रज कुमार पण्डो ने बताया 20 दिसम्बर को पांच हजार रुपए डॉक्टर लेने के बाद आपरेशन के लिए पिंकू पण्डो को आपरेशन रूम में शिफ्ट किया गया है बाकी रूपए छुट्टी के समय जमा करने बोला गया है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि बिना पैसा जमा करे बिना मरीज को आपरेशन रूम में नहीं ले जा रहे थे इसलिए जहां तहां से पैसा जुगाड़ कर के दिया गया । इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष उदय पण्डो द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग कार्यालय कर गरीब परिवार के मरीज को आयुष्मान कार्ड से आपरेशन कराने और ली हुई 5 हजार रुपए वापस करने तथा दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है। ताकि भविष्य में कोई भी अनभिज्ञ गांव के मरीजों से अवैध रूप से पैसों का वसूली न कर सके।
मैंने कार्यवाई के लिए कहा है
सरगुजा संभाग के ज्वाइन डायरेक्टर श्री सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं ने कोरिया जिले के सीएचएमओ को मामले के सबंध में जानकारी देते हुए कार्यवाई हेतु कह दिया है। आगे की जानकारी आपको जिले के सीएचएमओ ही बता सकते हैं।
as


+ There are no comments
Add yours