कलेक्टर विनय लंगेह ने नन्हो के मामा बन किया अन्नप्राशन संस्कार ….. अब मिलेगा शरीर को पोषण

Estimated read time 1 min read

हमारा संकल्प विकसित भारत योजना का कार्यक्रम नगर पालिका शिवपुर चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमवीर स्टेडियम में प्रत्येक योजनाओं का स्टाल लगाया गया। इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मुंद्रा योजना, आधार कार्ड/अपडेशन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य योजनाओं का स्टाल लगाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, विशिष्ट अतिथि जिला सीईओ डॉ आशुतोष नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महेश यादव, दशरथ प्रसाद मोदी, श्याम नारायण यादव, पार्षद कुंडल साय, धर्मपाल, स्टेट बैंक मैनेजर शशि भूषण हेमाराम, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी मोजूद रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मुख्य नपा अधिकारी नेतराम रत्नेश, शशी श्रीवास्तव, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, शुबेंदु श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ी सैलाब नित्य से स्वागत किया गया। उसके पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 01 तक किया गया। कार्यक्रम के दौरान शा.प्रा.शाला के नन्हे मुन्ने बच्चियों द्वारा स्वागत गीत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विकसित भारत कैलेंडर का विमोचन किया गया। साथ ही हमारा संकल्प विकसित भारत का सभ को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मोदी सरकार कि गारंटी वाहन का पुजन कर 2047 तक आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने कि जानकारी दी। कार्यक्रम में हिन्द विद्यालय के छात्रोंओ द्वारा ने भगवा रंग एवं जय श्री राम के स्लोगन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही श्री लहंगे ने व्यवसायियों को स्वनिधि योजना का चेक वितरित किए। इसी दरमियान महिलाओं का गोंद भराई एवं छोटे बच्चों को अन्यप्रासन कराया। कलेक्टर श्री लहंगे ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प योजना का यह कार्यक्रम प्रथम पाली में नपा शिवपुर चरचा में कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि केंद्र एवं राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण योजना एवं विभिन्न प्रकार कि योजना कि जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए है जिन्हें धन्यवाद देता हूं। इसी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश को दिया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours