जेल तालाब में अघोषित मटन मार्केट को प्रशासन ने हटाया गया…….

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 के जेल तालाब के बगल में अस्थायी माँस मटन दुकान को हटाने के लिए कई बार नगरपालिका को ज्ञापन एवं मौखिक सूचना देने पर इस ओर कार्यवाही करके खानापूर्ति कर दी जाती थी। कुछ दिन के बाद मटन दुकानें फिर से पहले की तरह से ही संचालित होने लग जाती थी। वार्ड पार्षद का कहना है कि बार-बार मौखिक निवेदन करने पर भी समस्या का स्थायी समाधान नही हो पा रहा था । इसलिए कुछ दिन पहले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर के नाम एक ज्ञापन दिया गया । जिसके बाद अब कुछ दिन में ही समस्या का समाधान हो गया । कई वर्षाे पुरानी समस्या का समाधान होने से वार्ड वासियों एवं बाजार आने जाने वाले राहगीरों, मंदिर आने जाने वाले लोगो को भी राहत मिली । नानवेज मार्केट हटाने के बाद नगर पालिका के द्धारा इस स्थान की साफ सफाई कराई गई। इसके लिए बाजारपारा वार्ड पार्षद लवी गुप्ता ने कलेक्टर कोरिया, एसडीएम बैकुंठपुर, सीएमओ नगर पालिका को सभी वार्ड वासियो की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours